
पुनपुन में बहन के घर चूड़ा-दही लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
मकर संक्रांति पर अपनी बहन के घर जा रहे सुनील कुमार (26) को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिहटा सरमेरा फोरलेन के गाबसपुर गांव के पास हुई। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक और उपचालक को पकड़कर पिटाई की, बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मकर संक्रांति पर अपनी बहन के घर चूड़ा-दही लेकर जा रहे बाइक सवार सुनील कुमार (26) को ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह बिहटा सरमेरा फोरलेन स्थित गाबसपुर गांव के पास की है। हादसे में बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक और उपचालक को ग्रामीणों ने पकड़कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छोड़ाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में दोनों को पुनपुन पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानीपुर थाना क्षेत्र के कोरा गांव निवासी हरिचन्द्र चौधरी के पुत्र सुनील कुमार सुनील बाइक से बिहटा-सरमेरा के रास्ते अपनी बहन के घर जा रहा था।
गाबसपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक ट्रक के चक्का में फंस गया। जिसके बाद भाग रहे ट्रक चालक जयवीर सिंह और उप चालक कांति स्वरूप को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। ग्रामीणों दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। इसके बाद गिरफ्तार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मारपीट से जख्मी चालक-उपचालक को पुलिस अभिरक्षा में पुनपुन पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। थानाध्यक्ष बेवी कुमारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




