वाहन चेकिंग देख चोरी का बाइक छोड़कर भागा बदमाश

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

अगमकुआं रेलवे ओवरब्रिज के पास यातायात पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध मोटरसाइकिल का चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। बाइक की जांच में पता चला कि यह चोरी की है, जिसकी प्राथमिकी बाइपास थाना में दर्ज है। पुलिस अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

वाहन चेकिंग देख चोरी का बाइक छोड़कर भागा बदमाश

अगमकुआं रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल वाले को रुकने का इशारा किया। बाइक का अगला नंबर प्लेट टूटा हुआ था। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक की छानबीन की गई तो पता चला कि वह चोरी की है। बाइक चोरी की प्राथमिकी बाइपास थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज है। यातायात पुलिस ने अगमकुआं थाने को इसकी जानकारी दी। अगमकुआं थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।