Patna News: नो पार्किंग में खड़े 37 वाहनों का कटा चालान

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: यातायात पुलिस ने मंगलवार को गांधी मैदान और उसके आसपास नो-पार्किंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 37 वाहनों का चालान करते हुए 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सड़क पर यातायात जाम को कम करने के लिए नियमित रूप से किया जा रहा है।

Patna News: नो पार्किंग में खड़े 37 वाहनों का कटा चालान

Patna News: सड़कों पर जाम का कारण बन रहे नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने मंगलवार को गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 37 वाहनों का चालान करते हुए कुल 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। गांधी मैदान क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस नियमित रूप से अभियान चला रही है। मंगलवार की सुबह गांधी मैदान ओपी प्रभारी कृष्णकांत के नेतृत्व में गोरिया टोली, गांधी मैदान गेट नंबर-4 और ज्ञान भवन (बापू सभागार) के समीप जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई बस और मिनी बस चालक सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाते-उतारते मिले।

इसके अलावा नो-पार्किंग में खड़े ऑटो समेत कुल 37 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है और जाम की समस्या बढ़ती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।