Hindi NewsBihar NewsPatna NewsThree Youths Shot in Diwarganj Over Old Dispute
बिहार में जुए के विवाद में तीन युवकों को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

बिहार में जुए के विवाद में तीन युवकों को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

संक्षेप: दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान चक गांव में बुधवार रात पुराने विवाद के चलते तीन युवकों को गोली मार दी गई। दो युवकों के पैर और एक के सीने में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि यह घटना जुए को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thu, 13 Nov 2025 04:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान चक गांव में बुधवार की रात पुराने विवाद में तीन युवकों को गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। दो युवकों के पैर और एक की सीने में गोली लगी है। पुलिस पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रही है। गांव के लोगों ने बताया कि जुआ खेलने को लेकर युवकों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बात को लेकर बुधवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से गोलीबारी कर दी। इसमें जगन्नाथ सिंह का 21 वर्षीय बेटा विकास कुमार, संजय कुमार का 20 वर्षीय बेटा साहिल कुमार और किशोरी सिंह का 20 वर्षीय बेटा अंकित कुमार जख्मी हो गया। विकास और अंकित को पैर जबकि साहिल की सीने में गोली लगी।

गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग घरों से निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दीदारगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। घायलों के बयान के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।