शास्त्रीनगर : गेस्ट हाउस में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

शास्त्रीनगर में एक गेस्ट हाउस में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना 7 जून को हुई थी, जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके परिचित और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे परेशान किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शास्त्रीनगर : गेस्ट हाउस में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना सात जून की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच के बाद गुरुवार को केस दर्ज किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह एक इवेंट शो में काम करती है। जहां घटना की रात गेस्ट हाउस में उसके परिचित चंदन कुमार और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जबरन छेड़छाड़ का प्रयास किया। घटना के दौरान हंगामा होने पर गेस्ट हाउस के पास मौजूद एक व्यक्ति ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर और हवाई अड्डा थाने की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित उसके भाई के सुपुर्द कर दिया, जो जगदेव पथ के पास मौजूद था। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।