अटल विचार परिषद ने मनाई अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी
अटल विचार परिषद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्म शताब्दी वर्ष मनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और 15000 स्क्वायर फीट का विशाल पोट्रेट बनाया गया।...

- अटल दौड़ में जुटे हजारों लोग, गायिका देवी ने अपने गीतों से किया अटल जी को याद - कई स्कूली बच्चो ने अटल जी पर प्रतियोगिता में लिया भाग
- 15000 हजार स्क्वायर फीट का पोर्ट्रेट तैयार हुआ है
पटना, हिन्दुस्तान प्रतनिधि।
अटल विचार परिषद की ओर से मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 100वां जन्म शताब्दी वर्ष मनाया। यह कार्यक्रम परिषद के मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की संरक्षण में किया गया। जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व दिन अटल विचार परिषद के संयोजक एवं भागलपुर विधानसभा भाजपा पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के सामने अटल दौर का कार्यक्रम किया गया। इसमें लगभग 5 हज़ार से अधिक युवक-युवतियो ने दौड़ में भाग लेकर अटल जी को श्रद्धांजली दी। दौड़ का थीम ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर है। वहीं 15000 हज़ार स्क्वायर फीट में अटल जी की विशाल पोट्रेट चित्र बनकर तैयार हुई है जो विश्व रिकॉर्ड है। इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड की टीम भी देर शाम गांधी मैदान पहुँची। इस अवसर पर आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद सिंह ,अर्जित सास्वत चौबे,कार्यक्रम सह-संयोजक रजनीश तिवारी आदि ने दौड़ को रवाना किया। साथ ही इसमें कई स्कूल के विद्यार्थियों ने क्विज कांटेस्ट, सिंगिंग ,डांसिंग, फैंसी ड्रेस कंपटीशन ,एसे राइटिंग कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया। इन बच्चों को आज बापू सभागार के कार्यक्रम अटल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा जिसमे देश के राजनीतिक दिग्गज शिरकत करेंगे ।
देर शाम लोकगायिका देवी के राष्ट्रीयगीत से झूम उठे गांधी मैदान में श्रोता ।
अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार र्चाबे की पत्नी नीता चौबे और बहू विजेता चौबे मौजूद थी। इसमें लोक गायिका देवी औश्र अखिलेंद्र मिश्रा जैसे कलाकारों ने समा बांधा।
देर शाम लोकगायिका देवी ने ‘जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा ,ये भारत देश है मेरा, ‘ऐ मेरे प्यारे वतन, ‘ऐ मेरे बिछड़े चमन तुझपे दिल कुर्बान जैसे राष्ट्रगीत से देशभक्ति भावना जागृत कर दी। ‘मचलती हुई हवा में छमछम हमारे संग संग चले गंगा की लहरें से गंगा माता को याद किया, और ‘जगदंबा घर में दियरा बार अइनी हे समेत दर्जनों गीतों से लोगों को झुमा दिया। इसके बाद एमडीएस डांस स्टेशन के बच्चों ने देवा श्री गणेशा गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें वंचित वर्ग के बच्चों ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। वहीं 15000 हज़ार स्क्वायर फीट में अटल जी की विशाल पोट्रेट चित्र बनकर तैयार हुआ है जो विश्व रिकॉर्ड है। इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड भी टीम देर शाम गांधी मैदान पहुँची ।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जी भी मौजूद रहें।
बॉक्स
पूव्र केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की पत्नी नीता चौबे ने कहा कि अटलजी के बारे में क्या कहा जाए वो तो अद्भुत थे। ये उनका 100 वां वर्ष था इसलिए हमने इसे खास बनाने का सोंचा। इसलिए हमने वृहद पैमाने पर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
लोक गायिका देवी ने कहा कि अटल जी ऐसे नेता थे जिसे विपक्ष के नेता भी पसंद करते थे। उन्हें हर समुदाय के लोग प्यार करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।