जंक्शन पर बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनापटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म-एक पर एक पांच साल की बच्ची के गले से बदमाशों ने सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। शिकायत के बाद, पिता विकास कुमार रजक ने जीआरपी में मामला दर्ज कराया। विकास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर वापस लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म-एक पर पांच साल की बच्ची के गले से बदमाशों ने सोने का लॉकेट चुरा लिया। इस मामले में पिता विकास कुमार रजक ने पटना जंक्शन जीआरपी में शिकायत की है। विकास मूल रूप से बेगूसराय के तेघड़ा का रहने वाला है। वह पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बच्ची के गले से सोने की लॉकेट गायब कर दिया। कुछ देर बाद विकास कुमार को पता चला कि बच्ची के गले का लॉकेट गायब है। इसके बाद उन्होंने पटना जंक्शन रेल जीआरपी में शिकायत की।
ये भी पढ़ें:जंक्शन पर बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी
रेल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


