ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामुगालते में न रहे कांग्रेस, लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर : भाजपा

मुगालते में न रहे कांग्रेस, लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर : भाजपा

पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम पर भाजपा ने कहा है कि इसका लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय प्रकाश मयूख और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस...

मुगालते में न रहे कांग्रेस, लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर : भाजपा
पटना। हिन्दुस्तान Tue, 11 Dec 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम पर भाजपा ने कहा है कि इसका लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय प्रकाश मयूख और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस मुगालते में न रहे। अगर कांग्रेस की जीत होती तो वह मिजोरम में अपनी सरकार नहीं गंवाती।

संजय मयूख ने कहा कि यह राज्यों का चुनाव था। तीन राज्यों में भाजपा की सरकार थी। राज्यों के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होते हैं। जो आकलन था कि भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा, वह सब हवा-हवाई साबित हुए। जनता के जनादेश का भाजपा पूरा सम्मान करती है। 

वहीं, प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राजस्थान में हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तित होती रही है। मध्यप्रदेश में 15 साल से भाजपा सत्ता में है। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन बेहतर है। छत्तीसगढ़ का परिणाम थोड़ा निराशाजनक है। लेकिन प्रदर्शन से खुश हो रही कांग्रेस यह भूल रही है कि दस साल से सत्ता में मिजोरम में थी,वहां बुरी तरह हार गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें