ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाअक्टूबर में 20 दिन ही होंगे बैंकों में सामान्य कामकाज

अक्टूबर में 20 दिन ही होंगे बैंकों में सामान्य कामकाज

अक्टूबर महीने में बैंकों में सामान्य कामकाज महज 20 दिन ही होंगे। 31 दिन के महीने में 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसलिए अक्टूबर में बैंकों से...

अक्टूबर में 20 दिन ही होंगे बैंकों में सामान्य कामकाज
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 28 Sep 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्टूबर महीने में बैंकों में सामान्य कामकाज महज 20 दिन ही होंगे। 31 दिन के महीने में 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसलिए अक्टूबर में बैंकों से संबंधित जरूरी कामकाज के लिए ठीक से योजना बना लें। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं। तीन अक्टूबर, दस अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि 9 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 13, 14 और 15 अक्टूबर को दुर्गापूजा की छुट्टी बैंकों में रहेगी। मतलब 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच बैंक केवल दो दिन 11 और 12 अक्टूबर को ही खुलेंगे। हालांकि, पूजा के दौरान एटीएम सेवा को दुरुस्त रखने की बात बैंक अधिकारी कह रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग भी निर्बाध रूप से काम करती रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें