ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनादेश में अनूठा कार्यक्रम है लोक संवाद : राजीव

देश में अनूठा कार्यक्रम है लोक संवाद : राजीव

जदयू प्रवक्त राजीव रंजन ने कहा है कि जनता के सुझावों के आधार पर सरकारी योजना व कार्यक्रम तय करने का अभियान लोक संवाद सोमवार से फिर शुरू हो गया है। सत्ता में लोक भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजित हो रहा यह...

देश में अनूठा कार्यक्रम है लोक संवाद : राजीव
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 04 Sep 2017 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू प्रवक्त राजीव रंजन ने कहा है कि जनता के सुझावों के आधार पर सरकारी योजना व कार्यक्रम तय करने का अभियान लोक संवाद सोमवार से फिर शुरू हो गया है। सत्ता में लोक भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम लोकप्रिय होता जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सत्ता में जनता की भागीदारी बढ़ाने व लोकतंत्र को मजबूत करने वाला अनूठा कार्यक्रम है। देश में अपनी तरह के इस अनूठे कार्यक्रम में विभिन्न जनोपयोगी विषयों पर जनता से सुझाव लेने, विमर्श करने और उनके अनुसार राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को तय करने का काम हो रहा है। यह कार्यक्रम सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की परिभाषा जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा को जीवंत करता है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद : सुनील पटना। जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार हर संभव सहायता दे रही है। पुनर्वास व जलजनित बीमारियों पर काम हो रहा है। विस्थापितों के रहने, खाने-पीने व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। बीते वर्षों की तुलना में विकराल बाढ़ आने के बावजूद राज्य सरकार ने लोगों को हर संभव सहायता दी है। दिखावा के लिए कर रहे दौरा : प्रगति पटना। जदयू महासचिव सह प्रवक्ता प्रगति मेहता ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव महज दिखावा के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। जब बिहार के लोग बाढ़ में जूझ रहे थे तो उस समय वे रैली में व्यस्त थे। सरकार ने युद्धस्तर पर जब लोगों को राहत उपलब्ध कराई तो राजद को अब लोगों की याद आ रही है। दिखावे के लिए दौरा कर रहे राजद नेता अगर रैली में खर्च किए करोड़ों रुपए में से कुछ बाढ़ पीड़ितों के बीच खर्च करते तो अलग बात होती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें