
बिहार में बढ़ेगी ठंड, शनिवार से रात का तापमान 2-4°C तक गिरेगा
शनिवार से बिहार में रात का तापमान गिरने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
पटना सहित राज्य भर में शनिवार से रात का तापमान गिरेगा। जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। जिस कारण राज्य के एक-दो शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम अगले 6-7 दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के एक- दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा भी छाए रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य का न्यूनतम तापमान 13.2 से 19.9 और अधिकतम तापमान 27.2 से 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बिहार का सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 800 मीटर पूर्णिया में रिकॉर्ड हुआ।
पटना का मौसम आज भी रहेगा साफ
पटना का मौसम शनिवार को भी साफ रहेगा। जिस कारण लोगों को सूरज के दर्शन होंगे। हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को आंशिक तौर पर ठंड का एहसास होगा। पटना के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जिस कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




