ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकांग्रेस की उपलब्धियां कार्यकर्ता जनता को बताएं : सुष्मिता देव

कांग्रेस की उपलब्धियां कार्यकर्ता जनता को बताएं : सुष्मिता देव

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें। उन्हें हार से सबक लेकर दोगुने उत्साह से जनता के...

कांग्रेस की उपलब्धियां कार्यकर्ता जनता को बताएं : सुष्मिता देव
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 11 Nov 2019 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें। उन्हें हार से सबक लेकर दोगुने उत्साह से जनता के बीच जाना चाहिए। उन्होंने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के साथ मिलकर संघर्ष करने की अपील की। सुष्मिता देव सोमवार को नई दिल्ली से पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचीं। वहां महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है। आज देश में बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, बैंकिंग सेवा में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे हैं, जिनसे जनता त्रस्त है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण ने प्रदेश कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की। विधायक पूनम पासवान, सरवत जहां फातिमा, मोनी पासवान, संयोगिता सिंह, प्रो. वीणा कर्ण, रीता सिंह, फरहत जहां, प्रतिमा कुमारी सहित अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने सुष्मिता देव को अंगवस्त्रम, मिथिला पाग एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर एचके वर्मा, हरखू झा, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौर, जया मिश्र, आनंद माधव सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें