हताशा में बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं तेजस्वी : उमेश

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद को विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर समेटने के बाद तेजस्वी यादव अब तक उस हताशा से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बेबुनियाद बयानबाजी कर नीतीश सरकार की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं।

हताशा में बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं तेजस्वी : उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने राजद की जो राजनीतिक दुर्दशा की और उसे 25 सीटों पर समेट दिया, उस राजनीतिक पराजय के सदमे से तेजस्वी यादव अब तक उबर नहीं पाए हैं। करारी हार की घोर हताशा में उनका मानसिक और भाषाई संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। यही वजह है कि वे आए दिन बेसिर-पैर की बयानबाजी कर रहे हैं और झूठे व बेबुनियाद आरोपों के सहारे नीतीश सरकार की सुशासन छवि को बदनाम करने की असफल कोशिश में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।