बीस वर्षों से एनडीए सरकार होने पर भी बिहार गरीब क्यों : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 12 सवालों के माध्यम से एनडीए सरकार पर हमला किया है। उन्होंने पूछा कि 20 वर्षों से बिहार गरीब क्यों है और बेरोजगारी का मुख्य केंद्र क्यों बना है। तेजस्वी ने खाद्य...

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 12 सवालों के माध्यम से एनडीए सरकार पर हमला बोला है। सोमवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि 20 वर्षों से बिहार और 11 वर्षों में देश में एनडीए की सरकार होने के बावजूद बिहार गरीब क्यों है, यह बताना चाहिए। बिहार को बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र क्यों बना दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय दुनिया के सबसे गरीब देख युगांडा और रवांडा से भी कम है। बिहार के लोग जानना चाहते हैं कि केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम, सब्जियों का उत्पादन होने पर भी अब तक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्यों नहीं लग सके।
बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है। बिहार में कल-कारखाने क्यों नहीं लगे। आईटी पार्क क्यों नहीं बन सका। मछली के लिए हमें दूसरे राज्यों पर क्यों निर्भर रहना पड़ रहा है। बिहार से दूध, दही, घी, मक्खन बाहर क्यों नहीं जा रहे हैं। बुनकर, लघु उद्योग और हस्तकरघा उद्योग क्यों नहीं लगाए गए। पर्यटन केंद्र के रूप में बिहार विकसित क्यों नहीं हुआ। नियुक्ति, भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता क्यों नहीं बरती जा रही है। चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल जो बंद हुए, वे क्यों नहीं खोले गए। बिहार से 20 वर्षों में कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर राज्य से बाहर पैसे गए। कहा, सरकार जवाब नहीं देगी तो बिहार के युवा इस चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




