Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Defends Women s Form Filling in Bihar Amid Threats
माई-बहिन मान योजना का फॉर्म भरवाना गलत नहीं : तेजस्वी

माई-बहिन मान योजना का फॉर्म भरवाना गलत नहीं : तेजस्वी

संक्षेप:

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने माई-बहिन मान योजना के लिए महिलाओं का फॉर्म भरवाने को सही बताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। तेजस्वी ने चेताया कि वे डरने वाले नहीं हैं...

Sep 09, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि माई-बहिन मान योजना के लिए महिलाओं का फॉर्म भरवाना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरवा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। हम लोग किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर यह गैरकानूनी है तो सरकार हमारी पार्टी को लिखित तौर पर यह बताए। मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हम अपनी पार्टी की ओर से फॉर्म भरवा रहे हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं को जेल में बंद करने की धमकी दी जा रही है। शासन-प्रशासन के लोग डरा-धमका रहे हैं। हम लोग पॉलीटिकल पार्टी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हम लोग उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे और कोर्ट तक घसीटेंगे जो ऐसा कर रहे हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि मजबूती से लगे रहें। डरने की जरूरत नहीं है। इनकी गीदड़ भभकी से डरना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड को वोटर लिस्ट में अनिवार्य करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह हम लोगों की जीत है, विपक्ष की जीत है। हम लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट को हम धन्यवाद देते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि हम जीते या हारें, उससे कोई लेना-देना नहीं है। मजबूती से हमने अपने पक्ष को रखा है। मगर सवाल यह है कि पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं, क्या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।