लालूजी के बनाए नेताओं के इर्द-गिर्द राजनीति कर रही भाजपा : तेजस्वी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई वजूद नहीं है और नई सरकार अलोकतांत्रिक है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि जो लोग महात्मा गांधी के आदर्शों की बात करते हैं, वे अब गांधी के हत्यारों की विचारधारा के साथ हैं।

लालूजी के बनाए नेताओं के इर्द-गिर्द राजनीति कर रही भाजपा : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को राजद कार्यालय में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी ने तंज कसा और कहा कि भाजपा के पास अपना कोई वजूद नहीं है। वे लालूजी की ही पाठशाला (आरजेडी) से निकले हुए छात्र हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा को अब लालूजी की विचारधारा और उनके बनाए नेताओं के इर्द-गिर्द ही अपनी राजनीति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद की राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज उन्हीं लोगों द्वारा बिना संघर्ष, आन्दोलन और सामाजिक कार्यों के विधायक बने मंत्री के पद पर सुशोभित किया जा रहा है।

जो लोग मेरी शिक्षा पर सवाल खड़ा किया करते थे वे आज चुप क्यों हैं। तेजस्वी ने नई बनने वाली सरकार की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया। जो सीएम होंगे, वे जनता के चुने हुए नहीं होंगे। यह केवल सत्ता का जोड़-तोड़ है और बिहार की जनता ने इस तरह के अनैतिक गठबंधन के लिए जनादेश नहीं दिया था। अब राज्य की बागडोर स्थानीय नेताओं के हाथ में नहीं रहेगी। बिहार की सरकार रिमोट से चलेगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जनता की अदालत में जाएंगे। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। जनता सब देख रही है कि कैसे सत्ता के लिए बार-बार जनादेश का अपमान किया जा रहा है।तेजस्वी ने आगे कहा कि जो लोग हमेशा महात्मा गांधी के आदर्शों की बात करते थे, आज उन्होंने उन लोगों के साथ हाथ मिला लिया है जो गांधी के हत्यारों की विचारधारा को मानते हैं। बापू का नाम लेने वालों का असली चेहरा उजागर हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।