शिक्षक नियुक्ति की वैकेंसी में देर कर रही सरकार : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने टीआरई 4 के तहत शिक्षक नियुक्ति में देरी पर एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा-जदयू पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और टीआरई 4 की वैकेंसी तुरंत जारी करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि टीआरई 4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की वैकेंसी जारी करने में देर कर एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने बड़े-बड़े झूठे आसमानी वादे किए। अब टीआरई 4 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए, क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों का मामला है। उन्होंने कहा कि कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का कत्ल ना करे। उन्होंने दावा किया कि 17 माह की महागठबंधन सरकार में उनकी पहल पर टीआरई एक और टीआरई दो के तहत तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता से रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
17 माह में राज्य के पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिली थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


