Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Criticizes BJP s Attacks on RJD and Lalu Prasad Calls for Action on Manipur Violence
लालू प्रसाद को गाली दिए बिना एनडीए का काम नहीं चलेगा : तेजस्वी

लालू प्रसाद को गाली दिए बिना एनडीए का काम नहीं चलेगा : तेजस्वी

संक्षेप:

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए नेताओं द्वारा राजद और लालू प्रसाद को गाली देने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा को भाजपा के अध्यक्ष चुनाव की जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी...

Sep 13, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि भाजपा या एनडीए नेताओं का राजद या लालू प्रसाद को गाली दिये बगैर काम नहीं चलने वाला है। शनिवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि जेपी नड्डा को बताना चाहिए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कब होगा। उनको तो बिहार की एक फीसदी जनता भी नहीं जानती है। इसलिए वे लालू प्रसाद और राजद को गाली दे रहे हैं। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरा प्रोफेशन क्रिकेट में था। लोग हमें भले ही इंडिया में खेलते हुए नहीं देखे हों, लेकिन मैदान में भागते हुए तो देखे ही होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मगर प्रधानमंत्री को चाय बेचते हुए किसने देखा है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर जाने में देरी कर दी। वहां का मामला शांत होना चाहिए। लंबे समय से मणिपुर अशांत है। अब तो असम में भी आंदोलन हो रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री को असम जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले टेलीफोन से बात होती थी और आज वीडियो कॉल की सुविधा है, लेकिन इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उस समय संसाधन और बजट सीमित थे। उन्होंने कहा कि बिहार में जितने विश्वविद्यालय और कॉलेज 2005 से पहले बने, आज भी सबसे ज्यादा छात्र वहीं पढ़ते हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की स्थिति भी वहीं बेहतर है, जिनका निर्माण 2005 से पहले हुआ। मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में केवल इमारत खड़ी की गई है। मगर न डॉक्टर हैं, न इंजीनियर, न प्रोफेसर हैं। अपराधियों का बढ़ गया है मनोबल तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे राजधानी की सड़कों से लेकर गांव-गांव तक निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना में डीएम और एसपी के आवास से कुछ ही दूरी पर हत्या हो जाती है। सचिवालय के सामने गोलियां चलती हैं। बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया।