
वोट चोरी से ध्यान भटकाने को प्रपंच रच रही भाजपा : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेताओं पर महिलाओं के प्रति अपशब्द बोलने और दुष्कर्म के मामलों पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है, जो वोट चोरी से...
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मां तो मां होती है। किसी को भी मां-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। मगर महिलाओं और लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले नेताओं का प्रचार और जिताने की अपील करने वाले भाजपा नेताओं को इस मसले पर राय रखनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा नेता दोहरे चरित्र के लोग हैं। वोट चोरी से ध्यान हटाने के लिए प्रपंच रच रहे हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी की मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रैंड बोला था। देश के लिए शहादत दे चुके पीएम की पत्नी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की मां को विधवा और जर्सी गाय बोला गया।

हद तो यह कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए। जदयू ने उस मसले पर नख और बाल कटा पीएमओ को भी भेजे थे। जदयू को बताना चाहिए कि उसकी रिपोर्ट आई या नहीं। भाजपा के सचेतक ने विधानसभा में मेरी मां को गाली दी तो उसकी पीठ थपथपाई गई। यही नहीं, भाजपा के एक नेता ने राजद प्रवक्ता को सरेआम कपड़ा खोलकर सड़क पर दौड़ाने की धमकी दी। वह नेता पीएम से भी मुलाकात करते दिखा। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आंसू बहा रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने ही कहा था कि उनसे बड़ा गालीबाज कोई नहीं है। मणिपुर में जब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया तब भाजपा या सरकार में बैठे लोगों ने कुछ नहीं कहा। बिहारियों को गुजरात में गाली दी गई, पीटा गया तब बिहार भाजपा के किसी नेता के आंसू नहीं निकले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


