Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Criticizes Bihar Government on Mokama Murder Case and Election Integrity
क्या चुनाव आयोग का कानून केवल विपक्ष के लिए है : तेजस्वी

क्या चुनाव आयोग का कानून केवल विपक्ष के लिए है : तेजस्वी

संक्षेप:

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोकामा हत्याकांड पर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों के बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। जनता इस बार ऐसे नेताओं को सत्ता में नहीं आने देगी।

Nov 01, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मोकामा हत्याकांड के मसले पर सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि नामजद एफआईआर होने के बावजूद आरोपित खुलेआम थाने के सामने घूम रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल है? चुनाव आयोग कहां है? क्या चुनाव आयोग मर गया है? क्या चुनाव आयोग का कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों के लिए है? सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपए बांटे जा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिहार की जनता देख रही है। राज्य में सत्ता पक्ष के कैंडिडेट खुलेआम बंदूक और बारूद लेकर 40-40 लोगों के काफिले में घूम रहे हैं। जनता यह देख रही है कि अपराधी खुलकर अपराध कर रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग सुरक्षित हैं। यदि सत्ता पक्ष के लोग अपराध करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन यदि विपक्ष के लोग किसी गतिविधि में शामिल होते हैं तो चुनाव आयोग तुरंत सक्रिय हो जाता है। यही दिखाता है कि कानून सिर्फ विपक्ष के लिए है और सत्ता पक्ष के लिए कोई कानून नहीं है। यह स्थिति बिहार के लोकतंत्र और सुशासन के लिए बेहद चिंताजनक है। जनता इस बार अपने मत से यह तय करेगी कि वह ऐसे नेताओं को सत्ता में रहने की अनुमति नहीं देगी जो कानून-व्यवस्था की अवहेलना कर रहे हैं और अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।