Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Criticizes Bihar Government for Rising Crime and Corruption
बिहार में सुनियोजित तरीके से हत्याएं हो रहीं : तेजस्वी

बिहार में सुनियोजित तरीके से हत्याएं हो रहीं : तेजस्वी

संक्षेप:

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हत्या और अपराध की घटनाएं सुनियोजित तरीके से बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री...

Sep 12, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजद नेता सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सुनियोजित तरीके से हत्या और अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेलगाम है। सरकार और प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम है। शुक्रवार को वे मीडिया से बात कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव है, इसलिए ये लोग लगातार आएंगे और जुमलेबाजी करेंगे। चुनाव बाद ये लोग बिहार को भूल जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राघोपुर की इतनी ही चिंता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहें कि वे यहां आकर चुनाव लड़ लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें किसने रोका है। उपमुख्यमंत्री बयान पूरी तरह सतही है। तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार भी बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे उन जिलों में बिहार अधिकार यात्रा निकालने जा रहे हैं, जहां वे मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान नहीं जा पाये थे। हमारा संवाद जनता से लगातार जारी रहेगा।