तेजस्वी ने सम्राट को दी बधाई, तंज भी कसा

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है और सरकार में बदलाव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बाद भी बिहार नीति आयोग के मानकों पर काफी पीछे है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विकास और सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की।

तेजस्वी ने सम्राट को दी बधाई, तंज भी कसा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। साथ ही सरकार में हुए बदलाव पर तंज भी कसा है। बुधवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर चयनित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय और कठोर तथ्य से पूर्णरूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकतर मानकों पर बिहार काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

आशा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।