प्रदेश में फैली हुई है प्रशासनिक अराजकता : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में प्रशासनिक अराजकता का आरोप लगाया। उन्होंने छात्रों और परीक्षार्थियों पर पुलिस द्वारा की गई पिटाई की निंदा की और सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाया। इसके...
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता का आरोप लगाया। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जारी बयान में उन्होंने छात्रों एवं परीक्षार्थियों पर पुलिस और अधिकारियों द्वारा की गयी पिटाई और उनके शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पीड़ा पहुंचाने की चर्चा की। साथ ही, राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संवेदना व्यक्त नहीं कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरीय सहयोगी उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, माता सीता तथा महिला कलाकार को सरेआम मंच पर अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को लिखे पत्र का जवाब नहीं मिलने पर भी नाराजगी जतायी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।