ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाअनर्गल प्रलाप करते रहते हैं तेजस्वी : संजय

अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं तेजस्वी : संजय

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विधान पार्षद संजय सिंह ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को नॉन रेजिडेंट बिहारी बताया है। कहा कि वे लगातार अनर्गल प्रलाप करते रहते...

अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं तेजस्वी : संजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 14 Nov 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विधान पार्षद संजय सिंह ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को नॉन रेजिडेंट बिहारी बताया है। कहा कि वे लगातार अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। इससे लोगों को पता चल जाता है कि वे पटना आ चुके हैं।

रविवार को जारी बयान में संजय सिंह ने कहा कि कोई मुद्दा रहे या ना रहे, लेकिन तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेस जरूर करते हैं। हकीकत है कि वे नॉन सीरियस लीडर हो चुके हैं। अब इनकी बातों को कोई गम्भीरता से नहीं लेता है। दिल्ली में तेजस्वी यादव को किसी ने सूचना दी कि बिहार में कुछ घटना घटी है। तेजस्वी यादव दिल्ली से बिहार आने को तैयार हुए। आते ही बिना तथ्य और जानकारी के सरकार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। जबकि इसमें कोई सत्यता नहीं है। मंत्री लेशी सिंह ने साफ कह दिया है कि पुलिस स्वतंत्र है, चाहे तो जांच कर ले। विधानसभा चुनाव के समय तेजस्वी यादव और उनके भाई को लेकर शक्ति मलिक ने अपनी जान को खतरा बताया था। उसकी हत्या हो गई थी। उनकी पत्नी ने आरोप भी लगाए थे। तेजस्वी यादव ने मौन धारण कर लिया था। अब वे कहानी गढ़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें