ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनालालू से मिलने रांची जा रहे तेजप्रताप की तबीयत बिगड़ी, जहानाबाद में रातभर चला इलाज

लालू से मिलने रांची जा रहे तेजप्रताप की तबीयत बिगड़ी, जहानाबाद में रातभर चला इलाज

पटना से रांची जाने के दौरान राजद नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नतीजतन उन्हें सोमवार की रात जहानाबाद रूकना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार और सदर...

लालू से मिलने रांची जा रहे तेजप्रताप की तबीयत बिगड़ी, जहानाबाद में रातभर चला इलाज
जहानाबाद। निज संवाददाताTue, 18 Dec 2018 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना से रांची जाने के दौरान राजद नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नतीजतन उन्हें सोमवार की रात जहानाबाद रूकना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार और सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके नंदा ने एक होटल राजगृह में उनका इलाज किया।

तेजप्रताप अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बुलावे पर सोमवार की शाम रांची जा रहे थे। जहानाबाद पहुंचने के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके कारण उनके मित्रों ने उन्हें जहानाबाद के एक होटल राजगृह में रोक लिया। उनके पेट में दर्द था और दस्त भी होने लगा। वे बहुत तनाव में थे।

घटना की सूचना सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार को दी गई। सीएस सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके  नंदा को लेकर होटल राजगृह पहुंचे। जहां तेजप्रताप की जांच कर उन्हें ओफ्लाक्सासीन और ऑर्निडाजोल की दवा दी गई। उन्हें इलेक्ट्रॉल पाउडर का घोल भी दिया गया। दवा लेने के बाद उन्हें कुछ आराम मिला। जिसके बाद वे रांची के लिए निकलना चाह रहे थे। मगर चिकित्सकों ने उन्हें रातभर आराम करने की सलाह दी।

डॉक्टरों की सलाह के बाद तेजप्रताप ने रातभर होटल में ही आराम की। सुबह वे नास्ता करने के बाद रांची के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके मित्र चंद्रप्रकाशयादव और जहानाबाद के विधायक सुदय यादव, छात्र अध्यक्ष शैलेश कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें