
तेजप्रताप ने घोसी से उम्मीदवार तय किए
राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी टीम का विस्तार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जयप्रकाश यादव को अपनी टीम में शामिल किया है, जो जहानाबाद के घोसी विधानसभा से चुनाव...
राजद से निष्कासित लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने टीम तेज प्रताप के बैनर तले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तेज प्रताप ने जहानाबाद के जयप्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव को अपनी टीम में शामिल कराया। अपने सरकारी आवास पर आयोजित मिलन समारोह में तेज प्रताप ने कहा कि जयप्रकाश यादव जहानाबाद के घोसी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ आने वालों की लंबी फेहरिस्त है। कई दलों के नेता हमारी टीम में शामिल होना चाहते हैं। विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा। लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से टीम तेजप्रताप का लगातार विस्तार हो रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


