रोहतास की तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत ने वर्ष 2025 के नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मुखिया अनीता टोप्पो को बधाई दी। यह पुरस्कार पंचायतों के विकास में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका को पहचानता है।

रोहतास की तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार) के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने यहां की मुखिया अनीता टोप्पो को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि राज्य की ग्राम पंचायतें महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। तेलकप पंचायत के विकास की दिशा में किए उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जो बिहार के लिए गर्व का विषय है।ग्राम

पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को प्रतिवर्ष मिलता है सम्माननानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार एक राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार है, जो भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय प्रतिवर्ष देता है। मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) के अनुरूप कार्यों के आधार पर यह पुरस्कार देश की तीन सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार से पंचायतों को स्थानीय स्तर पर समावेशी विकास, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।