शिक्षकों को जनगणना के साथ शिक्षण कार्य भी करना होगा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भारत में 2027 की जनगणना के लिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य के साथ जनगणना का कार्य भी करना होगा। अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षक विद्यालय के समय के पहले या बाद में जनगणना के कार्य में लगे रहें। उन्हें 31 मई तक प्रशिक्षण से मुक्त रखा जाएगा।

शिक्षकों को जनगणना के साथ शिक्षण कार्य भी करना होगा

जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को शिक्षण कार्य भी अनिवार्य रूप से करना होगा। वे शिक्षण कार्य के पहले या बाद में गणना का कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य सम्पन्न करने के बाद गणना का कार्य किया जाएगा। उनके अनुसार शिक्षक विद्यालय अवधि के पूर्व या विद्यालय अवधि के बाद जनगणना संबंधी क्षेत्र कार्य करें।

अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों को 31 मई तक अनिवार्य प्रशिक्षण संबंधी किसी प्रकार के दायित्व से मुक्त रखने का भी निर्देश जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।