ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : नंद किशोर यादव

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : नंद किशोर यादव

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे राष्ट्र की भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने नई...

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण :  नंद किशोर यादव
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 01 Sep 2018 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे राष्ट्र की भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने नई दिशा परिवार की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान कहीं।

नई दिशा परिवार की ओर से शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर सेमिनार सह सम्मान समारोह 2018 का आयोजन बीआईए में किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने किया। इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू ने छात्रों को सही मार्गदर्शन करने की सलाह दी। पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. गुलाब चंद्र राम जायसवाल ने राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर डॉ. दिवाकर तेजस्वी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। बिहार गौरव अवार्ड 2018 आकाशवाणी पटना के डॉ. किशोर सिन्हा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े समीर परिमल को मिला। बिहार गोल्ड स्टार अवार्ड 2018 अंग्रेजी शिक्षक सह समाजसेवी विश्वजीत, बीएचयू के संजीव कुमार, विधि एवं न्याय के रूपेश रंजन को दिया गया। इसके अलावा 24 लोगों को बिहार केशरी शिक्षा सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें