
छूटे शिक्षकों को दिसंबर का वेतन एक सप्ताह में मिलेगा
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने शिक्षकों के दिसंबर वेतन का भुगतान न होने की स्थिति की समीक्षा की। लगभग 6000 शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर के शिक्षकों के वेतन भुगतान की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सप्ताह भर में छूटे हुए शिक्षकों का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया। बुधवार को स्कूलों के शिक्षकों के वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा में उन्होंने पाया कि 99 प्रतिशत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी यानी लगभग छह हजार को दिसंबर का वेतन नहीं मिला है। समीक्षा में पाया गया कि दरभंगा में 97, वैशाली में 98 और समस्तीपुर में 98 प्रतिशत शिक्षकों को वेतन मिला है। वेतन भुगतान प्राप्त नहीं करने वालें शिक्षकों के आंकड़ों में सेवानिवृत्त और त्यागपत्र देने वाले शिक्षकों के साथ ही मृत और शिक्षक और कर्मियों का भी आंकड़ा शामिल कर लिया गया है।
ऐसे सभी शिक्षकों और कर्मियों का आंकड़ा गुरुवार तक एचआरएमएस पोर्टल से हटाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों और समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत नियमित शिक्षकों को दिसंबर 2025 का वेतन भुगतान किया गया है। इसमें चार जिलों दरभंगा में 93, बेगूसराय, जहानाबाद और बांका में 97-97 प्रतिशत शिक्षकों को वेतन भुगतान हुआ है। इन शिक्षकों को भी कारण का विश्लेषण कर एक सप्ताह में वेतन भुगतान करने के लिए कहा गया। 2965 शिकायतों में 1195 का एक सप्ताह में निबटारा ई-शिक्षा कोष पर लंबित वेतन भुगतान, अवकाश और सेवा से संबंधित 2965 लंबित शिकायतों में 1197 का जिलों ने एक सप्ताह में निबटारा किया। जमुई में 85, जहानाबाद 82, पूर्वी चंपारण 77, मुंगेर 75, अररिया 53 और सीतामढ़ी में 50 प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने जिलास्तर पर कैंप लगा कर शिकायतों का निबटारा कर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




