Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTeacher Recruitment Meeting on Fourth Phase of Roster Clearance Held
टीआरई-4 के रोस्टर क्लीयरेंस की विसंगतियां सुधारने के निर्देश

टीआरई-4 के रोस्टर क्लीयरेंस की विसंगतियां सुधारने के निर्देश

संक्षेप:

सोमवार को विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के रोस्टर क्लीयरेंस को लेकर बैठक हुई। सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को बुलाया गया और रोस्टर में सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग ने 26,000 से अधिक विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू की है।

Jan 05, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

शिक्षक भर्ती चौथे चरण के रोस्टर क्लीयरेंस को लेकर सोमवार को विकास भवन स्थिति शिक्षा विभाग के सभागार में बैठक हुई। बैठक को लेकर सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय बुलाया गया। उनसे सामान्य प्रशासन की मंशा के अनुसार रोस्टर क्लीयरेंस में सुधार के जरूरी निर्देश दिये गये। कम विसंगतियों वाले रोस्टर सुधरवाए भी गए। जानकारी के अनुसार विद्यालय अध्याापकों की नियुक्ति के लिए सभी जिलों से आये रोस्टर क्लीयरेंस रिपोर्ट को सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी समीक्षा की तो उसमें विसंगतियां मिली। उन्हीं विसंगतियों को आज की बैठक में डीईओ और डीपीओ के समक्ष रखा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम तक चली। कई जिलों के रोस्टर क्लीयरेंस सही कराये। कई जिलों को सुधारने का समय दिया गया। जानकारों के अनुसार अभी रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद पूरा करने में जिलों को करीब एक हफ्ते से अधिक समय लग सकता है। लगभग 26 हजार से अधिक विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। विभाग रोस्टर क्लीयरेंस कराने के बाद ही बीपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी। इससे पहले विभागीय मंत्री ने कहा था कि बिहार लोक सेवा आयोग को 15-20 जनवरी तक अधियाचना भेजी जाएगी।