ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापांच करोड़ लोग मानव शृंखला में हुए शामिल : मोदी

पांच करोड़ लोग मानव शृंखला में हुए शामिल : मोदी

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ बनी मानव शृंखला में पांच करोड़ लोग भागीदार बने। यह दावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया...

पांच करोड़ लोग मानव शृंखला में हुए शामिल : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 21 Jan 2018 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ बनी मानव शृंखला में पांच करोड़ लोग भागीदार बने। यह दावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया है। कहा है कि दहेज प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध कानून होने के बावजूद ये कुरीतियां जारी हैं। इसलिए मुख्यमंत्री के आह्वान पर बिहार के लगभग 5 करोड़ लोगों ने मौसम की चिंता न करते हुए स्वेच्छा से भाग लिया। ट्वीट कर कहा कि 13 हजार किलोमीटीर से भी ज्यादा लंबी मानव शृंखला का निर्माण कर सामाजिक बदलाव के अभियान का समर्थन लोगों ने किया। ये करोड़ों लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने बिहार को बदलने के संकल्प का साथ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें