ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाRJD वाले तथ्यों से आंख मूंद कर कोर्ट पर जातिवादी आरोप लगा रहे : मोदी

RJD वाले तथ्यों से आंख मूंद कर कोर्ट पर जातिवादी आरोप लगा रहे : मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि चारा घोटाले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिये जाने के बाद तथ्यों से आंख मूंद कर राजद के लोग न्यायपालिका पर जातिवादी आरोप लगा रहे हैं। उन्हें पता नहीं है...

RJD वाले तथ्यों से आंख मूंद कर कोर्ट पर जातिवादी आरोप लगा रहे : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 25 Dec 2017 09:56 AM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि चारा घोटाले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिये जाने के बाद तथ्यों से आंख मूंद कर राजद के लोग न्यायपालिका पर जातिवादी आरोप लगा रहे हैं। उन्हें पता नहीं है कि लालू प्रसाद सहित जिन 16 लोगों को दोषी पाया गया, उनमें से आठ अभियुक्त ऊंची जातियों के हैं। उधर, जगन्नाथ मिश्र समेत जिन आठ लोगों को बरी किया, उनमें चार दलित और पिछड़ी जातियों के लोग हैं।

ट्वीट के माध्यम से अपनी बातें रखते हुए श्री मोदी ने कहा है कि सरकारी खजाने से 89.4 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिये गए लालू प्रसाद भ्रष्टाचार में सातवीं बार जेल गए। बावजूद वह अपनी तुलना नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं से कर रहे हैं। ऐसे में आत्मश्लाघा और अवैध सम्पत्ति बनाने वाले नेता जनता का नेतृत्व कैसे करेंगे?

एक अन्य ट्वीट में पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि बेनामी सम्पत्ति के समर्थन की राजनीति के लिए संन्यास तोड़ने वाले समाजवादी नेता अब महसूस कर रहे हैं कि 21 साल पहले लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले में जनहित याचिका दायर कर उन्होंने पाप किया था। लेकिन सच यह है कि पाप तो वे अब कर रहे हैं। संन्यास से पतन के बाद पाप-पुण्य का विवेक नष्ट हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें