युवक की कटी गर्दन की सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाया

Apr 10, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पीएमसीएच के ईएनटी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 30 वर्षीय युवक की कटी गर्दन की सफल सर्जरी की। युवक को गंभीर चोट के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। सर्जरी टीम ने मल्टी-डिसिप्लिनरी तरीके से ऑपरेशन किया, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकी।

युवक की कटी गर्दन की सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाया

पीएमसीएच के ईएनटी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने युवक की कटी गर्दन की सर्जरी कर उसे बचाया लिया। भागलपुर निवासी 30 वर्षीय युवक को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पीएमसीएच इमरजेंसी में लाया गया। मरीज की गर्दन के पिछले हिस्से में गहरी और जटिल चोट थी, जो रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) के समीप तक पहुंच चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार चोट इतनी गंभीर थी कि जरा-सी चूक मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी या उसे स्थायी न्यूरोलॉजिकल डिफिसिट का सामना करना पड़ सकता था। ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा ने अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह से समन्वय स्थापित कर जनरल सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया, इससे मल्टी-डिसिप्लनरी तरीके से इलाज सुनिश्चित किया जा सके। अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह की निगरानी में डॉ. प्रीति के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। सर्जरी टीम में डॉ. रत्नेशल कुमार, डॉ. हरेन्द्र कुमार, डॉ. शालिनी शर्मा और डॉ. मधु प्रिया शामिल थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।