Successful Mini Gastric Bypass Surgery for Obese Patient at IGIMS आईजीआईएमएस में लेप्रोस्कोपिक विधि से मोटापे का सफल ऑपरेशन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSuccessful Mini Gastric Bypass Surgery for Obese Patient at IGIMS

आईजीआईएमएस में लेप्रोस्कोपिक विधि से मोटापे का सफल ऑपरेशन

सारण की 53 वर्षीय कंचन देवी मोटापे से परेशान थीं। उनका वजन 100 किलोग्राम था। आईजीआईएमएस के डॉ. साकेत ने मिनी गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की। एक महीने के डाइट और व्यायाम के बाद उनका वजन 95 किलो हो गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 13 Sep 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
आईजीआईएमएस में लेप्रोस्कोपिक विधि से मोटापे का सफल ऑपरेशन

सारण निवासी 53 साल की कंचन देवी मोटापे से परेशान थीं। चार वर्षो में उनका वजन बढ़ गया था। मोटापे से हफनी, खर्राटे और जोड़ो के दर्द से परेशानी हो रही थी। इन शिकायतों के साथ आईजीआईएमएस के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. साकेत से परामर्श लिया। इसके बाद मिनी गैस्ट्रिक बाईपास बेरियाट्रिक सर्जरी की गई। जांच में उनका वजन 100 किलोग्राम और बीएमआई 39 पाया गया, जो मोटापे की गंभीर श्रेणी (ग्रेड 2) होती है। डॉ. साकेत ने एंडोक्राइन रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद, श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अरशद एजाजी और पल्लवी के सलाह से उनका उपचार शुरू किया। एक महीने के सयमित आहार और व्यायाम से उनका वजन 95 किलो हो गया।

मोटापे के समुचित व स्थाई इलाज के लिए उनके बेरियाट्रिक सर्जरी करने की सलाह दी गयी। बुधवार को डॉ. साकेत कुमार ने लेप्रोस्कोपिक विधि से सफलतापूर्वक उनका मिनी-गैस्ट्रिक बाईपास ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। संस्थान के अधीक्षक-सह-विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष मंडल ने बताया की अस्पताल में बेरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा चार सालों से उपलब्ध है। महज 80-90 हजार के खर्चे में सर्जरी आईजीआईएमएस में की जा रही है। अब तक संस्थान में 25 से ज्यादा मरीजों की सफल सर्जरी हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।