ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाछात्र छापते थे सौ के नकली नोट, चार गिरफ्तार

छात्र छापते थे सौ के नकली नोट, चार गिरफ्तार

इंटर पास छात्र नकली नोट छापते थे। ये खुलासा कंकड़बाग थाने की पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से नकली नोट छापने वालों के पास से सौ के 24 नकली नोट, एक...

छात्र छापते थे सौ के नकली नोट, चार गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 30 Aug 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटर पास छात्र नकली नोट छापते थे। ये खुलासा कंकड़बाग थाने की पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से नकली नोट छापने वालों के पास से सौ के 24 नकली नोट, एक कलर प्रिंटर और नोट छापने वाले 24 पीस कागज बरामद किए गए हैं। पकड़े गए छात्रों में बादल कुमार (पंडारक, पटना), धर्मराज कुमार (पंडारक, पटना), अशोक कुमार (तेल्हाड़ा, नालंदा) और मनीष कुमार (हिलसा, नालंदा) शामिल है। इन सभी लड़कों ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। दुकानदार ने पकड़वाया कंकड़बाग थानेदार रवि भूषण ने बताया कि बीते सोमवार को इन चारों में एक छात्र राजेंद्रनगर पुल के नीचे स्थित होटल में गया। वहां खाना खाने के बाद दुकानदार को सौ का नोट दिया। थोड़ी देर बाद दुकानदार को नोट नकली होने का पता चला। तत्काल उसने इस बात की सूचना एसएसपी मनु महाराज को दी। एसएसपी ने कंकड़बाग थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा। इसी बीच नकली नोट देने वाला छात्र उसी रास्ते से गुजरता मिल गया। उस पर नजर पड़ते ही दुकानदार ने इशारा कर दिया। मौके पर मौजूद थानेदार ने छात्र बादल को पकड़ लिया। नालंदा में छपता था नोट पकड़े गए शातिर बादल की निशानदेही पर धर्मराज पकड़ा गया। पुलिस ने नालंदा के तेल्हाड़ा में छापेमारी की तो वहां से प्रिंटर बरामद किया गया। इसी प्रिंटर से नकली नोट छापा जाता था। फिर उसे पटना की मंडी में जालसाज भंजा लेते थे। नालंदा से अशोक और मनीष पुलिस की पकड़ में आए। रात के वक्त भंजता था सौ का नोट शातिर जालसाज जानबूझकर रात के वक्त ही नकली नोट लेकर निकलते थे ताकि गौर से देखने के बावजूद भी कोई पकड़ न सके। बड़े दुकानदारों के पास उसे नहीं ले जाया जाता था। अक्सर अंडा, सब्जी, छोटे होटल और फेरी वाले दुकानों पर ही छात्र नकली नोट लेकर पहुंचते थे। नोट की साइज बिलकुल असली जैसी सौ के नोट की साइज बिलकुल असली जैसी है। पहली बार में देखने पर कोई भी उसे नहीं पकड़ सकता है। - इस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर सकती है। मनु महाराज, एसएसपी, पटना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें