ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाशर्मनाक : छेड़खानी के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ायी

शर्मनाक : छेड़खानी के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ायी

दीघा थाना इलाके में 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़खानी के डर से पढ़ाई छोड़ दी है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से उसके पड़ोस के युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहे थे। छात्रा के बयान पर महिला थाने में छेड़खानी...

शर्मनाक : छेड़खानी के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ायी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 29 Aug 2018 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दीघा थाना इलाके में 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़खानी के डर से पढ़ाई छोड़ दी है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से उसके पड़ोस के युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहे थे। छात्रा के बयान पर महिला थाने में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

इधर, महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो मनचलों को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नाम सूरज कुमार और बिट्टू चौबे है। आरोप है कि पिछले दो महीने से वे छात्रा से छेड़खानी कर रहे थे। डर से छात्रा अपने माता-पिता को कुछ बता नहीं रही थी। वह डरी सहमी रह रही थी। माता-पिता द्वारा पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। कुछ पूछने पर रोने लग रही थी। लेकिन हिम्मत करके उसने रक्षाबंधन के दिन दादी से सारे बातें बतायी।

छात्रा ने बताया कि वह स्कूल जाती है तो दो लड़के उसका पीछा करते हैं। फब्तियां कसते हैं और गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं। यह सब जानने के बाद माता-पिता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। बुधवार को छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया और दोनों मनचलों को जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें