ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार कृषि कॉनक्लेव : कानून की पढ़ाई करने वाले जीतेन्द्र बने कृषि विशेषज्ञ

बिहार कृषि कॉनक्लेव : कानून की पढ़ाई करने वाले जीतेन्द्र बने कृषि विशेषज्ञ

पढ़ाई तो की कानून की, लेकिन बन गए कृषि विशेषज्ञ। वैशाली जिले के नामीडीह गांव के जीतेन्द्र कुमार सिंह की पहचान आज जिले में इसी रूप में बन गई है। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन मन...

बिहार कृषि कॉनक्लेव : कानून की पढ़ाई करने वाले जीतेन्द्र बने कृषि विशेषज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 22 Apr 2018 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

पढ़ाई तो की कानून की, लेकिन बन गए कृषि विशेषज्ञ। वैशाली जिले के नामीडीह गांव के जीतेन्द्र कुमार सिंह की पहचान आज जिले में इसी रूप में बन गई है। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन मन तो खेतों की ओर खींच रहा था। लिहाजा उन्होंने कई कृषि संस्थानों में जाकर ट्रेनिंग ली और अंत में खेती में उतरे तो परम्परागत किसानों के मार्गदर्शक बन गए।

फल और सब्जी की खेती के मास्टर जीतेन्द्र कुमार सिंह साल में लगभग 12 लाख रुपए की आमदनी कर लेते हैं। जिस तकनीक की भी जानकरी उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से ली उसे अपने खेत तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि आसपास के किसानों को भी इसकी पूरी जानकरी दी और उन्हें भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। लिहाजा आज उनके सानिध्य में आये हर किसान की आमदनी लगभग डेढ़ से दो गुना तक हो गई। आम और लीची के बगान लगाने वाले किसान हों या उनकी तकनीक अपना कर भिंडी की खेती करने वाले, सबको लाभ हुआ।

जीतेन्द्र ने बिहार विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की शिक्षा ली। बाद में उन्होंने नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड जाकर ट्रेनिंग ली और पहली बार राज्य में कैनोपी मैनेजमेंट विधि को अपनाकर पेड़ों की फलन शक्ति में इजाफा किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली से भी संपर्क किया और सिंचाई में पानी बचाने की नई तकनीक अपनाई।

वैशाली केवीके कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेन्द्र कुमार का कहना है कि जीतेन्द्र के अनुभवों की दाद किसान तो देते ही हैं वैज्ञानिक भी उनके साथ खड़े दिखते हें। खास बात है उनमें सीखने की ललक काफी है। उन्होंने भिंडी की खेती में पौधों की दूरी काफी कम कर उत्पादन दुना तक बढ़ाया। उनके अनुसार एक एकड़ में सामन्यत: छह किलो बीज डाला जाता है, लेकिन भिंडी की खेती में उन्होंने 17 किलो तक बीज का उपयोग किया। धनत्व बढ़ने से लाभ हुआ।

परिचय

नाम - जीतेंद्र कुमार सिंह

उम्र

शिक्षा-कानून में स्नातक

पता- ग्राम नामीडीह

जिला वैशाली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें