ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनानवमी से विसर्जन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नवमी से विसर्जन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नवमी से विसर्जन तक शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है। मेला में घूमने वाले बाइकर्स गैंग और अन्य असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी...

नवमी से विसर्जन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 06 Oct 2019 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नवमी से विसर्जन तक शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है। मेला में घूमने वाले बाइकर्स गैंग और अन्य असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। क्यूआरटी को शहर में सभी जगहों पर लगाया गया है। दूसरी ओर रावण वध के दिन गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को गांधी मैदान के हर गेट पर तैनात किया जायेगा। रेंज आईजी संजय सिंह के मुताबिक पर्व के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर पर नजर रख रही है। रविवार को एसएसपी गरिमा मलिक, सभी एसपी सिटी, डीएसपी व नालंदा ट्रेनिंग सेंटर से आये कई प्रशिक्षु डीएसपी शहर की सड़कों पर गश्त लगा रहे थे। पांच हजार जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। सभी थानेदारों को भी 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। बाइक जब्त हुई तो पर्व के बाद मिलेगीपर्व के दौरान अगर स्टंटबाजी करते पकड़े गये या बिना कागजात के पुलिस ने बाइक पकड़ी तो जब्त कर ली जाएगी। लफंगों और बाइकर्स पर नकेल कसने के लिये पटना पुलिस यह कार्रवाई करेगी। एक बार बाइक जब्त हुई तो पूजा बाद ही मिलेगी। पर्व के दौरान पांच हजार जवानों के हाथों में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गयी है। पुलिस लाइन के डीएसपी आशीष सिंह शहर में तैनात जवानों की कार्यशैली पर नजर रखेंगे। सिपाही से लेकर थानेदारों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। खाली सड़क पर स्टंट करना पड़ेगा महंगाखाली सड़क पर स्टंट करना महंगा पड़ सकता है। बेली रोड, बोरिंग रोड, छज्जूबाग, गांधी मैदान, अशोक राजपथ, कंकड़बाग जैसे इलाकों में विशेष तरीके से ट्रेंड जवान तैनात किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी बाइक से ही स्टंट मारने वालों को पकड़ने की होगी। पान-सिगरेट की दुकानों पर नजरपान-सिगरेट की दुकानों पर पटना पुलिस की नजर है। दरअसल पर्व के दौरान और खासकर सप्तमी से लेकर दशमी तक ऐसी दुकानों पर लफंगों की भीड़ इकठ्ठा होती है। छेड़खानी करने वाले जाएंगे जेलछेड़खानी करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। पटना पुलिस सादे लिबास में पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाके में सशस्त्र महिला जवानों को तैनात करेगी। कई कंपनियां रहेंगी पंडालों के आसपास सशस्त्र बलों की तैनाती होगी। कई कंपनियां रहेंगी। सेंट्रल रैफ, बीएमपी रैफ, जिला रैफ और स्वात के कमांडो पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर दिखेंगे। कोटपर्व के मौके पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। सभी एसपी, डीएसपी और थानेदारों को अलर्ट रहने को कहा गया है। भीड़ वाले इलाकों पर पुलिस की नजर है। -संजय सिंह, रेंज आईजी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें