
जुलूसों के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा
पांच सितंबर को मिलाद उल नबी और छह सितंबर को अनंत चतुर्दर्शी के अवसर पर बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जुलूसों के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। 8025 प्रशिक्षु सिपाहियों की तैनाती की गई है।...
पांच सितंबर को मिलाद उल नबी और छह सितंबर को अनंत चतुर्दर्शी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जुलूसों के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त बल के तौर पर जिलों में 8025 प्रशिक्षु सिपाहियों की तैनाती हुई है। बिहार पुलिस के एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि त्योहारों को लेकर सभी जिलों में आवश्यक बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। विसर्जन जुलूस पुलिस एस्कॉर्ट में निकाले जाएंगे।
जुलूसों के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस किसी जुलूस की अनुमति नहीं मिलेगी। संवेदनशील जुलूसों की वीडियोग्राफी होगी। विसर्जन जुलूस के मार्गों में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों पर बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। असामाजिक तत्वों से बॉन्ड भराने की कार्रवाई की जा रही है। एनडीए के बिहार बंद पर एडीजी ने कहा कि बिहार बंद शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी विधि व्यवस्था प्रभावित होने या तोड़फोड़ की सूचना नहीं मिली है। पितृपक्ष मेला को लेकर गयाजी में विशेष तैनाती एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने बताया कि छह से 21 सितंबर तक गयाजी में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पितृपक्ष मेला लगेगा। इसको देखते हुए गयाजी जिला और रेल जिला में अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती हुई है। जिले में स्थानीय पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त 395 पुलिस पदाधिकारी, 1600 हवलदार-सिपाही और 800 गृहरक्षक की सेवाएं दी गयी हैं। एक कंपनी दंगारोधी सहित पांच कंपनी सशस्त्र बल, दो ट्रूप अश्वारोही बल और दो अश्रु गैस दस्ता भी लगाया गया है। इसके अतिरिक्त पटना रेल जिला को बी-सैप की एक अतिरिक्त कंपनी, 20 पुलिस पदाधिकारी व 100 गृहरक्षक मिले हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




