कस्तूरबा विद्यालयों के कर्मी कल गैरहाजिर रहे तो कार्रवाई होगी
बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कर्मियों को 11 फरवरी को गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कर्मियों की अनुपस्थिति बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रावासों के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से अगर 11 फरवरी को कर्मी गैरहाजिर रहे तो उनपर कार्रवाई होगी। इस बाबत बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। दरअसल, 11 फरवरी को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इम्पलाइज यूनियन ने पटना में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छात्रावासों के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर नजर बनाये रखें। साथ ही अनुपस्थित होने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करें।
निर्देश में कहा गया है कि किसी भी कर्मी को छात्रावास से अनुपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कर्मियों का अनुपस्थित रहना बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर विषय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


