राजद कार्यालय परिसर में गिरा पेड़, कार्यालय में ही थे तेजस्वी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राजद कार्यालय में तेज आंधी के कारण एक आम का पेड़ गिर गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यायनी के साथ कार्यालय में मौजूद थे। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से उनके एस्कॉर्ट की गाड़ी का शीशा टूट गया। कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।

राजद कार्यालय परिसर में गिरा पेड़, कार्यालय में ही थे तेजस्वी

राजद कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आई तेज आंधी से आम का एक पेड़ गिर गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उस वक्त बेटी कात्यायनी के साथ कार्यालय में ही मौजूद थे। प्रेसवार्ता के बाद तेजस्वी कमरे में बैठे ही थे कि तेज आंधी से पेड़ गिर गया। इससे उनके एस्कॉर्ट की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। परिसर में लगा दूसरा पेड़ भी गिर न जाए इसलिए कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी से कार्यालय के पीछे बने बोर्ड रूम में चले जाने का आग्रह किया। इसके बाद आंधी के बीच ही तेजस्वी बेटी के साथ कार्यालय के पीछे बने बोर्ड रूम में चले गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।