एनएचएम की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा, कवायद शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर स्क्

एनएचएम की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा, कवायद शुरू

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर स्क्रीनिंग, जांच, इलाज से जुड़े बुनियादी ढांचे और संसाधनों का विस्तार दिया जाएगा। इसकी कवायद पटना जिले में हो गई है l इसके लिए करीब 20 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसे लेकर हाल ही में बैठक भी आयोजित की गई है l अगले सप्ताह भी दूसरी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कमेटी के सदस्य प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगेl सिविल सर्जन डॉ. योगेन्द्र मंडल ने बताया कि कैंसर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अभी 60 प्रतिशत मरीज तीसरी व 70 प्रतिशत मरीज चौथी स्टेज में अस्पताल आ रहे हैं। इसकी वजह से इलाज कठिन हो जा रहा था। ऐसे में कैंसर मरीजों की और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए बड़े संस्थानों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जिलास्तरीय अस्पताल में कीमोथेरेपी चढ़ाने के लिए डे-केयर की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिला और ब्लॉक स्तर के अस्पतालों की मदद से स्क्रीनिंग प्रोग्राम भी आयोजित करने के लिए कहा गया है।स्क्रीनिंग, जांच व इलाज के संसाधन बढ़ाए जाएंगे : सिविल सर्जन ने बताया कि एनएचएम मॉडल पर मिशन ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक कैंसर की जांच, पहचान और इलाज के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ प्रणाली विकसित करने में मदद करेगा। इन पर मिशन के जरिये काम किया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी और जिला स्तर के अस्पतालों की कैंसर की पहचान और जांच में भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।