Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSpecial Loan Distribution Campaign for Self-Help Groups in Bihar
विशेष ऋण स्वीकृति और वितरण अभियान चलेगा

विशेष ऋण स्वीकृति और वितरण अभियान चलेगा

संक्षेप:

बिहार में जीविका और पंजाब नेशनल बैंक की मदद से स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों के लिए विशेष ऋण वितरण अभियान चलाया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12400 करोड़ का ऋण वितरण लक्ष्य है। इससे ग्रामीण...

Sep 06, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में जीविका और पंजाब नेशनल बैंक की मदद से राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी के लिए विशेष ऋण स्वीकृति और वितरण अभियान चलेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न बैंकों के माध्यम से राज्यभर में तकरीबन 12400 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य है, जिसके अंतर्गत अकेले पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 700 करोड़ का ऋण वितरण किया जाना है। इसी क्रम में इसमें पंजाब नेशनल बैंक की मदद से समूहों और लखपति दीदियों के लिए विशेष ऋण स्वीकृति और वितरण अभियान के तहत लॉगिन डे अभियान का आयोजन राज्य भर में 2 से 12 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अभियान से ग्रामीण महिलाओं को सस्ती दरों पर ऋण सुविधा प्राप्त होगी, जिससे वे अपने परिवार की आय बढ़ाने और छोटे-बड़े उद्यम स्थापित करने में सक्षम होंगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों की वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और उन्हें अधिक अवसर प्राप्त होंगे। दरअसल, जीविका में अबतक 1.4 करोड़ महिलाओं को संगठित कर 11 लाख स्वयं सहायता समूहों का निर्माण कराया है। इन समूहों ने अब तक बैंकों से 57794 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही बिहार में 50 लाख संभावित लखपति दीदी की पहचान की है। इनमें से 32 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं।