Special Gram Sabha on Independence Day Focus on Renewable Energy and Stray Cattle Management सभी ग्राम पंचायतों में 15 को होगी विशेष ग्राम सभा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSpecial Gram Sabha on Independence Day Focus on Renewable Energy and Stray Cattle Management

सभी ग्राम पंचायतों में 15 को होगी विशेष ग्राम सभा

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और आवारा पशुओं के प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। यह ग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 13 Aug 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
सभी ग्राम पंचायतों में 15 को होगी विशेष ग्राम सभा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश के बाद पंचायती राज्य विभाग ने सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए निर्देश जारी किया है। ग्राम सभाओं में तीन प्रमुख मुद्दों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कहा गया है। पहला मुद्दा नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग एवं संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़ा होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम-कुसुम और राज्य सरकार की अन्य सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।

दूसरा मुद्दा आवारा पशुओं के प्रबंधन पर केंद्रित रहेगा। गांवों में फसलों की बर्बादी की वजह बन रहे आवारा पशुओं के समाधान के लिए चराई व आश्रय स्थलों पर चर्चा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।