उपमुख्यमंत्री ने नीट छात्रा की मौत मामले की जानकारी ली

Jan 30, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा की मौत मामले में एसआईटी की जांच की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को जल्द कार्रवाई करने और दोषियों की पहचान करने के निर्देश दिए। बैठक में उच्चस्तरीय अधिकारियों ने जांच की प्रगति पर चर्चा की। डीजीपी ने भी अनुसंधान की समीक्षा की, और रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने नीट छात्रा की मौत मामले की जानकारी ली

उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा की मौत मामले में एसआईटी की जांच की अद्यतन जानकारी ली है। पुलिस महकमे को जल्द इस मामले को सुलझाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सरकारी आवास पर नीट छात्रा मामले की जांच की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, पटना के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और मामले की जांच कर रहे एसआईटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने पूरे मामले की गहनतापूर्वक जांच करने, पीड़ित परिजनों की बातों का संज्ञान लेते हुए जांच में शामिल करने, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने एसआईटी की ओर से पांच संदिग्धों पर नजर रखने, सभी संदिग्धों की डीएनए जांच कराने और तकनीकी साक्ष्यों की जानकारी दी। डीजीपी ने भी की समीक्षा : इसके पहले डीजीपी विनय कुमार ने भी अपने सरकारी आवास पर पटना के आईजी और एसआईटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नीट छात्रा की मौत मामले की समीक्षा की। बैठक में बिहार एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन भी मौजूद थे। इस बैठक में पटना आईजी और एसएसपी ने डीजीपी को अबतक के पुलिस अनुसंधान की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। जांच टीम डीएनए सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस प्रशासन इसके पूर्व यह भी कोशिश कर रही है कि आरोपित अपना गुनाह खुद ही कबूल कर ले। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।