खजाना खाली का आरोप लगा भ्रम फैला रहे हैं तेजस्वी: मंत्री

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा राज्य के खजाने को खाली बताए जाने का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत है और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। एनडीए सरकार ने समाजिक सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाए हैं।

खजाना खाली का आरोप लगा भ्रम फैला रहे हैं तेजस्वी: मंत्री

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राज्य का खजाना खाली होने का आरोप लगाकर भ्रम फैला रहे हैं। सरकार की वित्तीय स्थिति काफी अच्छी और बेहद मजबूत है। विकास या कल्याणकारी कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वे गुरुवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसे में विपक्ष के नेता का परेशान होना स्वाभाविक है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि यह राशि प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके पहले मंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।