Hindi NewsBihar NewsPatna NewsShopkeeper Stabbed Over Payment Dispute in Sai Market
नाश्ते के पैसे मांगने पर दुकानदार को चाकू मारा, विरोध में बाजार बंद

नाश्ते के पैसे मांगने पर दुकानदार को चाकू मारा, विरोध में बाजार बंद

संक्षेप:

धनरुआ थाना क्षेत्र के साईं बाजार में एक दुकानदार को नाश्ते के रुपये मांगने पर चाकू मार दिया गया। दुकानदार सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर है और उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Nov 25, 2025 12:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

धनरुआ थाना क्षेत्र के साईं बाजार में रविवार की देर नाश्ते और मिठाई के रुपये मांगने पर दुकानदार को चाकू मारने का मामला सामने आया है। दुकानदार को गर्दन और पीठ में चाकू मारा है। प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने वारदात का आरोप बाइक सवार चार बदमाशों पर लगाया है। उधर, घटना से गुस्साए दुकानदारों ने सोमवार को दिनभर अपनी दुकानें बंद रखीं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साईं गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र 48 वर्षीय सुरेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठे थे। रविवार देर शाम बाइक सवार चार युवक दुकान में पहुंच नाश्ता कर जाने लगे। दुकानदार ने जब उनसे नाश्ता के रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक ने सुरेंद्र के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। भागने के दौरान बदमाशों ने सुरेंद्र के पीठ में चाकू मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने जख्मी सुरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को पीड़ित का बयान लेने के लिए अस्पताल भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।