
पुराने विवाद की सुलह में गए युवक को मार दी गोली, गांव में अफरातफरी
बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोबिंद गांव में शनिवार रात धर्मवीर पासवान को पुराने केस की सुलह के दौरान गोली मारी गई। उसे पेट में तीन गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोबिंद गांव में शनिवार की रात पुराने केस की सुलह में गए धर्मवीर पासवान (40) को गोली मारी दी। उसे पेट में तीन गोलियां लगी है। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जलगोबिंद गांव में गोलीबारी की घटना अफरातफरी मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में गश्त शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पहले दो पक्षों के बीच मुकदमा हुआ था। जिसको लेकर समझौता का विवाद चल रहा था। सुलह के लिए एक पक्ष, दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और वर्चस्व को लेकर झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने कट्टे से गोली चला दी,जो धर्मवीर के पेट में लगी है। परिजनों का कहना है कि धर्मवीर को तीन गोलियां मारी गई है। जबकि बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पेट में एक गोली लगी हुई है,जिसको गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।
फायरिंग की घटना से जलगोबिंद इलाके में तनाव व्याप्त है। गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं, परिजनों द्वारा बताये गये बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापामारी करने में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




