गुजरात में उद्योग तो बिहार में मंदिर से भाग्योदय : शिवानंद

गुजरात में उद्योग तो बिहार में मंदिर से भाग्योदय : शिवानंद

संक्षेप:

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में औद्योगीकरण पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि बिहार बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का...

Aug 09, 2025 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जब-जब गुजरात जाते हैं तो किसी न किसी बड़े उद्योग का या तो शिलान्यास करते हैं या उद्घाटन। गुजरात का भाग्योदय औद्योगीकरण से होता है। लेकिन अमित शाह कह रहे हैं कि बिहार का भाग्योदय मंदिर के शिलान्यास से होगा। शिवानंद ने आरोप लगाया कि बिहारियों के धार्मिक तुष्टिकरण द्वारा वोट जुगाड़ की यह गुजराती चालबाजी है। बिहार के कई इलाकों में गांव-घर गंगा तथा अन्य नदियों में समाहित हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार का 70 प्रतिशत इलाका बाढ़ से त्रस्त है, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन संकटग्रस्त बिहारियों को बचाने और उनको राहत पहुंचाने का अपना राजधर्म भूलकर धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त हैं।